नई दिल्ली। बजट 2021 में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोना और चांदी में निवेश करने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। बजट में सोना और चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है। यह कटौती 5 फीसदी की हुई है, लेकिन सरकार ने इस पर 2.5 फीसदी का एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट सेस लगा दिया है। एमसीएक्स पर सोना 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चांदी भी दिन के उच्च स्तर से एक हजार रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया है।