1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

34 हजार के आंकड़े को पार कर सकता है दीवाली तक सोना

इस साल दिवाली के मौके तक सोना 34,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि रुपए की कमजोरी और जियो पॉलिटिकल टेंशन इसकी प्रमुख वजह हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 3:08 PM IST

Gold Price

34 हजार के आंकड़े को पार कर सकता है दीवाली तक सोना

नर्इ दिल्ली। जिन लोगों ने अभी तक सोना नहीं खरीदा है तो खरीद लें। अगर आप दीवाली तक का इंतजार करेंगे तो आपकी पाॅकेट इसके लिए मना कर सकती है। क्योंकि दीवाली तक आपके सोने के भाव आसमान छू सकते हैं। सर्राफा विशेषज्ञों ने इस बात की एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं खुशखबरी उन लोगों के लिए जो पहले से ही अपने पाॅकेट के हिसाब से दीवाली का इंतजार ना करते हुए सोना खरीद चुके हैं। क्योंकि उनके 32 हजार सोने की कीमत हजार हो जाएगी।

आसमान छुएगा सोना
इस साल दिवाली के मौके तक सोना 34,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि रुपए की कमजोरी और जियो पॉलिटिकल टेंशन इसकी प्रमुख वजह हो सकती है। घरेलू बाजार में सोना दिवाली के मौके तक 30,000 से 34,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक बना रह सकता है। वहीं अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो सोना 1260 और 1400 डॉलर प्रति औंस के दायरे में कारोबार करता देखा जा सकता है।

ये भी रहेंगे कारण
उन्होंने कहा, “कीमतें ब्याज दरों में इजाफे के झटके को अवशोषित कर लेंगी और ये रेट हाइक सिर्फ मुद्रास्फीति की उम्मीदों की पुष्टि करेंगी। जो कि सोने-चांदी की खरीद के लिए प्रोत्साहन देने का काम करेगा। और कीमतों को कमजोर करने के लिए घरेलू मुद्रा के साथ दिवाली के आसपास पूर्व उच्चतम स्थितियों (कीमतों) का परीक्षण किया जा सकता है।”

अंतर्राष्ट्रीय कीमतें भी बढ़ेंगी
जानकारों के अनुसार दिवाली के आस पास सोना 31,500 से 31,800 की रेंज में कारोबार कर सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि सोने का लॉन्ग टर्म चार्ट बताता है कि कीमतों में तेजी की उम्मीद नजर आ रही है और वैश्विक स्तर पर सोना 1200 से 1350 डॉलर प्रति औंस की रेंज में कारोबार करता नजर आ सकता है। राठी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सख्त आपूर्ति की स्थितियां, जियो पॉलिटिकल तनाव, कमजोर डॉलर और उच्च मुद्रास्फीति कीमतों को बढ़ाने में मददगार होंगी।