स्थानीय स्तर पर सोना और चांदी में बढ़ोतरी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए चढ़कर 39 हजार रुपए के स्तर को पार करते हुये 39,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी लेकर 39,000 रुपया प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी पिछले दिवस के 30,200 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 350 रुपए बढ़कर 48,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 10 रुपए टूटकर 47,730 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 10-10 रुपए बढ़कर क्रमश:1000 रुपए और 1,010 रुपए प्रति इकाई बिके।