क्या कहते हैं जानकार
एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट ( कमोडिटी एंड रिसर्च ) अनुज गुप्ता ने बताया कि ख्चांदी की कीमतों में तेजी कई कारणों से देख्खने को मिली है। सोने के दाम में लगातार तेजी देखने को मलि रही थी, लेकिन के चांदी के दाम में वो रफ्तार नहीं थी, जिसकी वजह से दोनों धातुओं की कीमत के रेश्यो में अंतर कम हो गया था, जो अब बढऩे के संकेत मिले हैं। दूसरा कारण ये है कि सोने की कीमत में इजाफा होने के कारण निवेशकों का रुख अब चांदी की ओर चला गया है। जिसकी वजह से डिमांड बढ़ी है। वहीं लॉकडाउन में ढील होने से भी पूरी दुनिया में चांदी की इंडस्ट्रीयल डिमांड बढ़ी है। जिसका असर कीमतों में देखने को मिल रहा है।