नई दिल्ली। लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। यूरोपीय बाजारों से लेकर अमरीकी और भारतीय बाजार में भी सोना और चांदी के दाम में दबाव देखने को मिल रहा है। जानकारों की बीते कुछ दिनों में सोना और चांदी के दाम में मजबूती देखने को मिल रही है, ऐसे में अब दो दिनों में कीमत धातुओं में प्रोफिट बुकिंग देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि दोनों धातुओं में किस तरह के दाम देखने को मिल रहे हैं।