
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपए उतरकर 35,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। चांदी 100 रुपए की नरमी के साथ 41,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोना बिटुर भी इतनी ही उतरकर 35,550 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,500 रुपए पर स्थिर रही। चांदी में नरमी रही। चांदी हाजिर 100 रुपए टूटकर 41,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 34 रुपए चढ़कर 41,186 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए उतरकर क्रमश: 84 हजार और 85 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर रहे।
बदला वैश्विक निवेशकों का रुख
विदेशी बाजारों में सोने में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर आज सोना हाजिर 0.08 प्रतिशत बढ़कर 1419.48 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 1,418.50 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 30 और 31 जुलाई को होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद दिख रही है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश कही जाने वाली पीली धातु में पैसा लगा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.05 प्रतिशत उतरकर 16.38 डॉलर प्रति औंस पर रही।
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 35,720 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 35,550 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 41,900 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 41,186 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 84,000 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 85,000 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,500 रुपए
Updated on:
30 Jul 2019, 11:44 AM IST
Published on:
29 Jul 2019, 6:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.