स्थानीय बाजार में कमजोर मांग से सोना हाजिर 100 रुपए की गिरावट 31,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 31,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए पर टिकी रही। सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग से चांदी हाजिर 650 रुपए टूटकर 38,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 37,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा में 425 रुपए की तेज गिरावट देखी गई और यह 36,695 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी की गिरावट से सिक्कों की खनक भी कमजोर पड़ गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए लुढ़ककर क्रमश: 72,000 रुपए और 73,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर आ गए।