
सेंसेक्स-निफ्टी में रही 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट, कुछ एेसा रहा हफ्ते का बाजार का हाल
नर्इ दिल्ली। एशियार्इ बाजारों में मंलवार को गिरावट की वजह से घरेलू शेयर बाजार में इसका असर दिखार्इ दिया। आज सेेंसेक्स आैर निफ्टी कमजोरी के साथ खुले आैर लगातार कमजोरी की आेर बढ़ रहे हैं। सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों में 0.60 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स 81.05 अंकों की गिरावट के साथ खुला आैर निफ्टी 6.85 अंकों की गिरावट के साथ खुला। वहीं बीएसर्इ मिडकैप आैर स्माॅलकैप में बिकवाली देखने को मिल रही है।
लाल निशान पर सेंसेक्स आैर निफ्टी
मौजूदा समय में बांबे स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स में 267.17 अंकों की गिरावट के साथ 33867.21 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी आेर नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अांकड़ों के अनुसार निफ्टी 80.25 अंकों की गिरावट के साथ 10165 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखार्इ दे रहा है। वहीं बीएसर्इ मिडकैप 54.16 आैर स्माॅलकैप में 74.10 की गिरावट देखने को मिल रही है।
एशियार्इ बाजार भी गिरावट के साथ खुले
एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई 333 अंक यानि 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 22,281 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 255 अंक यानि 1 फीसदी गिरकर 25,898 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एसजीएक्स निफ्टी 76 अंक यानि 0.75 फीसदी की कमजोरी के साथ 10,176 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 1.5 फीसदी टूटा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.6 फीसदी की गिरावट दिख रही है। ताइवान इंडेक्स 78 अंक यानि 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 9,896 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अमरीकी बाजार में मिलाजुला कारोबार
वहीं दूसरी आेर सोमवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। बड़े बैंकों की गिरावट ने डाओ और एसएंडपी को नीचे खींचने का काम किया। वहीं टेक शेयरों में बढ़त से नैस्डैक चढ़कर बंद हुआ। डाओ जोंस 127 अंक यानि 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 25,317.4 के स्तर पर बंद हुआ है। एसएंडपी 500 इंडेक्स 12 अंक यानि 0.5 फीसदी गिरकर 2,756 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि नैस्डैक 19.6 अंक यानि 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 7,468.6 के स्तर पर बंद हुआ है।
Published on:
23 Oct 2018, 9:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.