6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक अफवाह ने इस कंपनी के डुबा दिए 9200 करोड़ रुपए, जानिए क्या है पूरा मामला

इंफीबीम का मार्केट कैप 3,900 करोड़ रुपए रह गया। गुरुवार तक यह 13,105 करोड़ रुपए था। शेयर 138.75 रुपए (70.24 फीसदी) की गिरावट के साथ 50.80 रुपए पर बंद हुआ।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Sep 29, 2018

gwalior

चार दिन में एमपी के इस शहर के लोगों ने कमाए तीन करोड़

नर्इ दिल्ली। एक अफवाह क्या से क्या कर सकती है इसका अंदाजा इसी बात लगा सकते हैं कि एक कंपनी को कुछ ही मिनटों में 9200 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। जी हां, ई-कॉमर्स कंपनी इंफीबीम एवेन्यूज का शेयर शुक्रवार को 70 फीसदी तक गिर गया। जनवरी 2009 के बाद किसी भी शेयर की एक में सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले जनवरी 2009 को आईटी कंपनी सत्यम के शेयर में 83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गर्इ थी। आपको बता दें कि इससे पहले यस बैंक आैर डीएफएचएल को बड़ा नुकसान कुछ दिनों पहले हो चुका है।

70 फीसदी तक गिर गए शेयर
इंफीबीम का मार्केट कैप 3,900 करोड़ रुपए रह गया। गुरुवार तक यह 13,105 करोड़ रुपए था। शेयर 138.75 रुपए (70.24 फीसदी) की गिरावट के साथ 50.80 रुपए पर बंद हुआ। पिछले करीब 9 सालों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। इससे पहले सत्यम कंपनी के साथ एेसा हुआ था। जिसके एक ही दिन में 83 फीसदी तक शेयर के प्राइज डूब गए थे। अब एेसा इंफीबीम के साथ एेसा हुआ है।

इस वजह से हुआ नुकसान
कंपनी को यह नुकसान व्हाट्सऐप मैसेज की वजह से उठाना पड़ा है। शुक्रवार को यह मैसेज सर्कुलेट हुआ कि इंफीबीम के कॉरपोरेट गवर्नेंस में काफी गड़बड़ियां हैं। व्हाट्सऐप मैसेज में कहा गया कि इंफीबीम ने अपनी एक सब्सिडियरी कंपनी को ब्याज मुक्त और असुरक्षित लोन दिया है। इस बात का भी जिक्र था कि कंपनी के एक को-फाउंडर को नॉन प्रमोटर बताया जा रहा है। जबकि, उसके पास बड़ी संख्या में शेयर हैं।

क्या कहना है कंपनी का
इंफीबीम कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज जानकारी देते हुए कहा कि वह एनएसआई इंफीनियम ग्लोबल को लंबे समय से अनसिक्योर्ड लोन देती रही है। एनएसआई कंपनी इंफीबीम के पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है। इंफीबीम ने कहा कि वह समय-समय पर स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देती रही है।

यस बैंक आैर डीएफएचएल को भी हुआ नुकसान
इससे पहले आईएलएंडएफएस संकट के सामने आने के बाद हाउसिंग फाइनेंस कंपनी डीएचएफएल के शेयरों में दिन भर के कारोबार के दौरान जहां 50 फीसद से अधिक की गिरावट आई थी, वहीं यस बैंक के शेयरों ने भी करीब 30 फीसद तक का गोता लगाया था। अांकड़ों की बात करें तो यस बैंक को 25 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।