1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI Card IPO: 2 से 5 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन, होगी मोटी कमाई

जानकार मान रहे हैं कि निवेशकों को इस आईपीओ से मोटी कमाई हो सकती हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए शुरुआती प्राइस बैंड 750-755 रुपये रुपये प्रति इक्विटी शेयर रखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 26 Feb 2020, 11:36 AM IST

sbi.jpg

SBI IPO open on 2 March

नई दिल्ली। IRCTC के आईपीओ ने निवेशकों को मोटी कमाई कराई थी। बीते कुछ सालों में कमाई के लिहाज से ये अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ रहा है। अब देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने एसबीआई कार्ड ( SBI ) का आईपीओ ( IPO ) ला रहा है। जानकार मान रहे हैं कि निवेशकों को इस आईपीओ से मोटी कमाई हो सकती हैं। कंपनी ने आईपीओ ( IPO ) के लिए शुरुआती प्राइस बैंड 750-755 रुपये रुपये प्रति इक्विटी शेयर रखा है।

500 करोड़ रुपए के शेयर जारी करने की योजना

एसबीआई कार्डस करीब 500 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी करने की योजना बना रही है और बिक्री के लिए 13.05 करोड़ से अधिक शेयरों की पेशकश करेगी। एसबीआई के अनुसार एक बोली में 19 शेयर होंगे।

IPO से 9000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना

एसबीआई कार्डस लगभग 9,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए दो मार्च को अपना आईपीओ लॉन्च करेगा। वहीं बोली प्रक्रिया पांच मार्च को बंद होगी। एसबीआई कार्डस 18 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी है। मौजूदा वित्तवर्ष की पहली छमाही में इस कार्ड कंपनी का नेट प्रॉफिट 92 फीसदी बढ़कर 727 करोड़ रुपये रहा है। एसबीआई कार्डस में एसबीआई के पास 76 फीसदी हिस्सेदारी है।

75 रुपए प्रति इक्विटी शेयर की छूट

बैंक के मुताबिक "स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को एसबीआई कार्डस द्वारा सूचित किया गया है कि बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के परामर्श से एसबीआई कार्डस की आईपीओ समिति ने प्राइस बैंड को 750 से 755 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के बीच रखने का फैसला किया है।" इसके साथ ही बैंक ने सूचित किया है कि पात्र कर्मचारियों को 18 फरवरी, 2020 को रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस शर्तों के अनुसार 75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे होता है IPO में निवेश

अगर आप भी इस IPO में निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपके पास डीमैट अकाउंट होना चाहिए। डीमैट अकाउंट में आईपीओ में निवेश का ऑप्‍शन होता है। इस ऑप्‍शन को सेलेक्‍ट कर आईपीओ की प्राइसिंग से जुड़ी कुछ सूचनाएं भरने के बाद आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा आप अपने बैंक ब्रांच जाकर ऑफ लाइन आवेदन भी कर सकते हैं। आपके आवेदन के हिसाब से उतनी रकम आईपीओ बंद होने से लिस्टिंग तक ब्लॉक कर दी जाती है।