2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव के दौरान रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानिए आज से कितने चुकाने होंगे दाम

गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव 1 अप्रैल को भी कीमतों में की गई थी बढ़ोतरी आईसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 1 May 2019, 2:44 PM IST

gas cylinder

चुनाव के दौरान रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानिए आज से कितने चुकाने होंगे दाम

नई दिल्ली। देश में चल रहे लोकसभा चुनावों के बीच आम आदमी की जेब को बड़ा झटका लगा है। एक बार फिर रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दाम में इजाफा किया है, जिसके चलते घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 6 रुपए बढ़ गए हैं।


कीमतों में हुई बढ़ोतरी

बता दें कि दिल्ली में सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 0.28 पैसे की बढ़ोतरी हुई है वहीं, मुंबई में 0.29 पैसे का इजाफा देखने को मिला है। गैर-सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत 22.5 रुपए बढ़ी है। यह कीमतें 1 मई यानी आज से लागू हो गई हैं। आज से अगर आप गैस खरीदतें हैं तो आपको उसके लिए ज्यादा पैसे देने होंगे।


ये भी पढ़ें: जेट एयरवेज और ILFS ने बिगाड़ा YES BANK का खेल, Q4 में हुआ करोड़ों का नुकसान

1 अप्रैल को भी बढ़े थे दाम

आपको बता दें कि इससे ठीक एक महीना पहले यानी 1 अप्रैल को भी रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। अप्रैल में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 5 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में भी 25 पैसे की मामूली बढ़ोतरी हुई थी।

चुकाने होंगे इतने रुपए

इंडियन ऑयल द्वारा जारी किए गए बढ़ोतरी के बाद, गैर सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 6 रुपये महंगा हो गया है जिसकी नई कीमत 712.50 रुपए होगी। दिल्ली में रहने वाले उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की कीमत 502 रुपए चुकानी होगी। इसके साथ ही कमर्शियल सिलेंडर को तेल कंपनियां 730 रुपए का बेचेंगी। सब्सिडी वाला सिलिंडर 28 पैसे महंगा हो गया है, जिसकी नई कीमत 496.14 रुपए होगी।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.