Lockdown में इतना सस्ता हुआ था Gas Cylinder
लॉकडाउन पीरियड में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आंकड़ों पर बात करें तो मार्च से मई तक के बीच में नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर क्रमश: 277 रुपए, कोलकाता में 311.50 रुपए, 250.50 रुपए और 311.50 रुपए प्रति गैस सिलेंड सस्ता हुआ था। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 436.50 रुपए, कोलकाता में 454.50 रुपए, मुंबई में 436 रुपए और चेन्नई में 445 रुपए प्रति गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था।