10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 181 आैर 58 अंकों की गिरावट के साथ बंद

सेंसेक्स 181.25 अंकों की गिरावट के साथ 34134.38 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 58.30 अंकों की गिरावट के साथ 10245.25 अंकों पर बंद हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 22 Oct 2018, 4:00 PM IST

Sensex

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 181 आैर 58 अंकों की गिरावट के साथ बंद

नर्इ दिल्ली। सोमवार को बंपर अंकों की बढ़ोतरी के साथ बाजार बाद में उसे कायम नहीं रख सका। जिसके बाद नियमित अंतराल में सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों गिरावट देखने को मिली। अंत में सेंसेक्स 181 आैर निफ्टी 58 अंकों की गिरावट के साथ बंद हो गया। वहीं बीएसर्इ स्माॅलकैप आैर बीएसर्इ मिडकैप दोनों में भारी बिकवाली देखने को मिली। जिसकी वजह से दोनों में भारी गिरावट बंद हो गए।

लाल निशान पर बंद हुए बाजार
आज सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों में 0.50 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 181.25 अंकों की गिरावट के साथ 34134.38 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 58.30 अंकों की गिरावट के साथ 10245.25 अंकों पर बंद हो गया। आपको बता दें कि आज सुबह सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंकों की बढ़ोतरी के साथ खुला था। वहीं निफ्टी में 100 से ज्यादा अंकों की बढ़त देखने को मिली थी।

स्माॅल कैप आैर मिडकैप भी हुए धड़ाम
पहले बात बीएसर्इ स्माॅलकैप आैर मिडकैप की करें तो दोनों धराशायी हो गए। जहां स्माॅलकैप 271.03 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसर्इ मिडकैप 86.50 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट देखने को मिली। यह सेक्टर 220.06 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं तेल आैर गैस में 319.66 अंकों की गिरावट देखने को मिली है।