नई दिल्ली। घरेलू और वैश्विक कारकों से बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार पर दबाव दिखा, जिसके कारण बीएसई का सेंसेक्स 163.83 अंक अर्थात 0.41 फीसदी गिरकर 39452.07 अंक पर रहा, जो तीन सप्ताह का निचला स्तर है। इसी तरह से एनएसई का निफ्टी 50 47.35 अंक अर्थात 0.4 फीसदी उतरकर 11823.30 अंक पर रहा। अगले सप्ताह शेयर बाजार की चाल मानसून की प्रगति और वैश्विक कारकों से तय होगी।