6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑल टाइम हाई से फिसलकर बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स 41600 अंकों पर हुआ बंद

सेंसेक्स 147.37 अंक की बढ़त के साथ 41599.72 अंकों पर हुआ बंद निफ्टी 50 40.90 अंकों की बढ़त के साथ 12256.80 अंकों पर हुआ बंद बैंकिंग सेक्टर मामूली अंकों की बढ़त के साथ सपाट स्तर पर हुए बंद कैपिटल गुड्स, मेटल सेक्टर में 100 से ज्यादा अंकों की दिखाई दी बढ़त ऑटो सेक्टर और विदेशी निवेशकों के इंडेक्स में भी देखने को मिली खरीदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 10 Jan 2020, 4:29 PM IST

Share market closed

Sensex drops 200 pts due to Corona virus, Moody's estimates and AGR

नई दिल्ली। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 ऑल टाइम हाई 12,311.20 से फिसलकर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स भी 41,700 से ज्यादा अंकों से नीचे उतरकर ही बंद हुआ। बैंकिंग सेक्टर के गिरने से और सपाट स्तर पर बंद होने से बाजार आखिरी सत्र में यह गिरावट देखने को मिली। वहीं ऑटो सेक्टर और कैपिटल गुड्स सेक्टर में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। बाजार बंद होने के बाद बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 147.37 अंकों की बढ़त के साथ 41599.72 अंकों पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 40.90 अंकों की बढ़त के साथ 12256.80 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

यह भी पढ़ेंः-सोना 70 रुपए फिसलकर एक सप्ताह के निचले स्तर पर, चांदी में मामूली तेजी

सेक्टोरल इंडेक्स में बहार
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई ऑटो सेक्टर में 148.27 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 100.74 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। बीएसई एफएमसीजी 95.12, बीएसई मेटल 125.20, बीएसई आईटी 84.15, बीएसई हेल्थकेयर 46.10, तेल और गैस 30.40, बीएसई पीएसयू 44.52, बीएसई टेक 26.38, बैंक निफ्टी 5, बैंक एक्सचेंज 7.19, बीएसई स्मॉल कैप 58.52, बीएसई मिड-कैप 61.13, सीएनएक्स मिडकैप 66.60 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 40.65 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

यह भी पढ़ेंः-क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट दिल्ली विधानसभा चुनाव में डालेंगे असर!

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
आज बढ़त वाले शेयरों में कोल इंडिया 3.69 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। टाटा मोटर्स 2.27 फीसदी, इंफोसिस 1.46 फीसदी, मारुति सुजुकी इंडिया 1.42 फीसदी और गेल इंडिया 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो यस बैंक के शेयरों में 5.39 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयरों में 3.33 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 1.11 फीसदी, इंडसइंड बैंक के शेयरों में 1.09 फीसदी और टाइटन कंपनी के शेयरों में 0.81 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।