नर्इ दिल्ली। देश के लोगों को लगातार 11वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों से राहत मिली है। रविवार को एक बार फिर पेट्रोल के भाव में 40 पैसे तक आैर डीजल की कीमतों में 35 पैसे तक की कटौती की गर्इ है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। जिसका लाभ घरेलू तेल विपणन कंपनियां आम लोगों को दे रही हैं। हालांकि तेल की कीमतों में लगातार कटौती को कुछ लोग आगामी चुनाव को देखते हुए सरकार की सियासी चाल बता रहे हैं। आइए जानते हैं कीमतों में कटौती के बाद रविवार को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल व डीजल के क्या भाव हैं।