16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today : राजधानी दिल्ली में 4 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

11 जनवरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी गिरावट आज पेट्रोल के 16 और डीजल हुआ 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता कोरोना वायरस की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड सस्ता
3 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Feb 11, 2020

Petrol Diesel Price Today

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे वाले हैं और एक महीना पहले ही दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारियां भी शुरू हुई थी। यह इत्तेफाक ही है कि तब ही से देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती का सिलसिला शुरू हुआ था। 11 जनवरी के बाद से देश की राजधानी दिल्ली में चार रुपए से ज्यादा पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिल चुकी है। खैर इसमें ना तो केंद्र की सत्ता का हाथ है और ना ही दिल्ली सरकार का। पहले मिडिल ईस्ट का झगड़ा खत्म होने और उसके बाद चीन में कोरोना वायरस की वजह से डिमांड कम होने के कारण इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए। जिसका असर स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पर पड़ा। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हो गए हैंज्

पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.94, 74.58 और 77.60 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल कर कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है, जिसके बाद दाम 74.73 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि लगातार छठे दिन पेट्रोल के दाम में कटौती देखने को मिली है।

डीजल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 64.87 और 67.19 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती के दाम दाम 67.98 और चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 68.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें डीजल की कीमत में लगातार छठे दिन डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है।

एक महीने में पेट्रोल और डीजल 4 रुपए प्रति लीटर सस्ता
करीब एक महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी तरह की बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। वहीं इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 4 दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। डीजल की कीमत में 5 दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं गिरावट की बात करें तो पेट्रोल की कीमत में 4 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में 4.07, कोलकाता में 4.01 रुपए, मुंबई में 4 और चेन्नई में 4.25 रुपए प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल की की बात करें तो दिल्ली में 4.30 रुपए, कोलकाता में 4.35 रुपए, मुंबई में 4.56 और चेन्नई में 4.60 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

10 डॉलर सस्ता हुआ क्रूड ऑयल
वहीं बात क्रूड ऑयल की बात करें तो एक महीने में क्रूड ऑयल के दाम 10 डॉलर प्रति बैरल तक सस्ता हुआ है। 14 जनवरी को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 64 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड ऑयल 54 डॉलर प्रति बैरल के करीब करोबार कर रहा है। इस दौरान 10 डॉलर के करीब ब्रेंट क्रूड ऑयल सस्ता हो चुका है। वहीं दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की बात करें तो 14 जनवरी को 58 डॉलर प्रति के करीब कारोबार कर रहा था। वहीं मौजूदा समय में 50 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है। जानकारों की मानें तो कोरोना वायरस की वजह से डिमांड में कमी देखने को मिली है। जिसका असर देखने को मिला है। आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल के दाम में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग