नई दिल्ली। 8 जून से देश में मॉल और रेस्त्रां खुल रहे हैं और देश की ऑयल कंपनियों ने लॉकडाउन में पहली बार पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में जबरदस्त इजाफा कर दिया है। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price ) में 60 पैसे प्रति लीटर की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस इजाफा के बाद राजधानी दिल्ली ( New Delhi ) में पेट्रोल के दाम ( Petrol Price Today ) 71 रुपए और डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) 70 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। जानकारों की मानें तो यह कयास काफी दिनों से लगाए जा रहे थे कि ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा कर सकती हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कितनी बढ़ोतरी हो गई है।