16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

400 दिन में पेट्रोल और डीजल हुआ करीब 13 रुपए प्रति लीटर महंगा, जानिए आज के दाम

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं साल के करीब शुरुआती 40 दिनों में 3 रुपए से ज्यादा हुआ फ्यूल प्राइस

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Feb 08, 2021

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत जारी

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत जारी

नई दिल्ली। बीते एक साल या यू कहें कि 2020 से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिला है। बीते 400 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में करीब 13 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है। जबकि बीते 40 दिनों में यह बढ़ोतरी 3 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की है। जबकि बीते 3 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 60 डॉलर प्रति बेरल तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है।

400 दिन में 13 रुपए तक महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में 2020 और 2021 में अब तक कुल 404 दिन होते हैं। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमत में 13 रुपए तक इजाफा हो चुका है। पहले बात पेट्रोल की करें तो दिल्ली में 11.81 रुपए, कोलकाता में 10.51 रुपए, मुंबई में 12.70 रुपए और चेन्नई में 11.27 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। जबकि डीजल की कीमत की बात करेंत तो देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 9.17 रुपए, 10.33 रुपए, 12.68 रुपए और 10.47 रुपए प्रति लीटर तक मंहगा हो चुका है।

2021 में पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा
वर्ष 2021 में अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 3.40 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पहले बात डीजल की करें तो दिल्ली में 3.28 रुपए, कोलकाता में 3.27 रुपए, मुंबई में 3.44 रुपए और चेन्नई में 3.12 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वहीं पेट्रोल की कीमत की बात की जाए तो दिल्ली में 3.24 रुपए, कोलकाता में 3.10 रुपए, मुंबई में 3.15 रुपए और चेन्नई 2.89 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।

पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
वहीं लगातार 3 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में तेजी देखने को मिली थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 86.95 रुपए, 88.30 रुपए, 93.49 रुपए और 89.39 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं डीजल की कीमतें भी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बढ़कर क्रमश: 77.13 रुपए, 80.71 रुपए, 83.99 रुपए और 82.33 रुपए प्रति लीटर हो गई थी।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग