राजस्थान में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा
पहले बात राजस्थान की बात करें तो सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। जिसकी कीमतें आज से लागू हो गई हैं। जयपुर में पेट्रोल 1.12 रुपए और डीजल 0.53 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 77.82 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 70.35 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान राजस्थान सरकार की ओर से तीसरी बार पेट्रोल और डीजल पर तीसरी बार वैट बढ़ाया है। इससे पहले बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में करीब तीन रुपए प्रति लीटर का इजाफा कर दिया था। जिसके बाद गुरुवार से चंडीगढ़ में पेट्रोल 2.8 रुपए के इजाफे के साथ 68.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमत 2.72 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 62.02 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
लॉकडाउन 3 में ये राज्य बढ़ा चुके हैं वैट
आपको बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन 3 में पेट्रोल और डीजल पर वैट में इजाफा कई राज्य कर चुके हैं। सबसे पहले की इसकी शुरूआत दिल्ली से हुई थी। जिसके बाद डीजल के दाम में 7 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। उसके बाद चेन्नई ने भी वैट में इजाफा और बाद में यूपी की ओर से पेट्रोल पर 2 रुपए और डीजल पर 1 रुपए प्रति लीटर वैट बढ़ाने की घोषणा मंगलवार को पंजाब सरकार की ओर से भी पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पहले लॉकडाउन 2 में नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट बढ़ाया था।
आपके शहर में आज इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) | डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) |
दिल्ली | 71.26 | 69.39 |
कोलकाता | 73.30 | 65.62 |
मुंबई | 76.31 | 66.21 |
चेन्नई | 75.54 | 68.22 |
फरीदाबाद | 71.41 | 63.37 |
गुरुग्राम | 71.21 | 63.18 |
नोएडा | 74.05 | 63.97 |
गाजियाबाद | 73.92 | 63.84 |
लखनऊ | 73.94 | 63.88 |
जयपुर | 77.82 | 70.35 |
भोपाल | 77.58 | 68.29 |
अहमदाबाद | 67.16 | 65.19 |