डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार को डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.79, 68.20, 69.01 और 69.54 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। डीजल के दाम में यह लगातार दूसरे दिन कटौती हुई थी। वैसे जानकारों का कहना है कि जल्द ही डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।