
पेट्रोलियम कम्पनियों का तेल निकाल रहा चुनाव, पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा क्रूड ऑयल
नई दिल्ली। 13 सितंबर 2019 यानी शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन इजाफा देखने को मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
जानकारों की मानें तो चीन और अमरीका के बीच ट्रेड वॉर खत्म होने के आसार को देखते हुए क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल आया है। जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हुए हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: 5 और 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। उससे पहले मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्घि देखने को मिली थी।
पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की वृद्घि
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की वृद्घि देखने को मिली है। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.89, 74.62, 77.57 और 74.70 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ गए हैं। आपको बता दें कि बुधवार को छोड़ दिया जाए तो मंगलवार को से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
डीजल 9 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.28, 67.69, 68.46 और 68.99 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल की कीमत में और भी इजाफा हो सकता है।
Updated on:
13 Sept 2019 06:57 am
Published on:
13 Sept 2019 06:57 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
