आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार आज देश की राजधानी समेत, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 05 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। इस कटौती के बाद यहां पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.60, 78.28, 75.32 और 75.45 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। सोमवार को देश में पेट्रोल के दाम में कटौती देखने को मिली थी।