2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रविवार को एक बार फिर स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के भाव, आम आदमी को राहत का सिलसिला जारी

रविवार को तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं। बीते दिन पेट्रोल के भाव में 7 पैसे प्रति लीटर तक की हुई थी बढ़ोतरी। बीते तिमाही के दौरान भारत में 4 फीसदी घटा कच्चे तेल का उत्पादन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 28 Apr 2019, 7:56 AM IST

Petrol Diesel Prices

रविवार को एक बार फिर स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के भाव, आम आदमी को राहत का सिलसिला जारी

नई दिल्ली। बीते दिन यानी शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के बाद आज यानी रविवार को पेट्रोल के भाव एक बार फिर स्थिर हो गए हैं। डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस प्रकार बीते 26 अप्रैल से डीजल के भाव में कोई बढ़ोतरी या कटौती नहीं देखने को मिली है। सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरेपोरशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने के कारण शनिवार के स्तर पर ही बरकरार हैं।


तीन दिनों से डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं

रविवार को डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने के बाद राजधानी दिल्ली में आज भी डीजल का भाव 66.61 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। कोलकाता में एक लीटर डीजल के लिए आपको 68.35 रुपए देने होंगे। आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो आज यहां भी कोई बदलाव नहीं होने के कारण एक लीटर डीजल का भाव 69.72 रुपए। चेन्नई में आज डीजल का भाव 70.34 रुपए प्रति लीटर है। बता दें कि बीते तीन दिनों से डीजल के भाव में तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है।


पेट्रोल के भाव स्थिर

पेट्रोल के भाव की बात करें तो इसमें भी आज कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। हालांकि, बीते दिन यानी शनिवार को पेट्रोल के भाव में 6-7 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। नई दिल्ली में आज आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 73.08 रुपए चुकाने होंगे। कोलकाता में आज पेट्रोल का भाव 75.10 रुपए प्रति लीटर है। मुंबईवासियों को आज एक लीटर के लिए 78.65 रुपए चुकाने होंगे। चेन्नई में बीते दिन सबसे अधिक 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी जिसके बाद आज भी यहां पेट्रोल का भाव 75.85 रुपए लीटर है।


बीते वित्त वर्ष में 4 फीसदी घटा भारत में कच्चे तेल का उत्पादन

उल्लेखनीय है कि इस साल अब तक कच्चे तेल की कीमतों में करीब 40 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतो में इस वृद्धि के कई कारण रहे हैं। वहीं, वित्त वर्ष 2018-19 में भारत में भी कच्चे तेल का उत्पादन 4 फीसदी तक कम हुआ। 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष में भारत में कुल 34.2 मिलियन टन कच्चे तेल का ही उत्पादन हो सका है। इस प्रकार ओएनजीसी, ऑयल इंडिया लिमिटेड बीते वित्त वर्ष अपने तेल उत्पादन लक्ष्य को भी पूरा नहीं कर पाएं हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.