पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम लगातार दूसरे दिन यानी आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम सोमवार वाले ही लागू रहेंगे। सोमवार को पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.43, 72.68, 76.12 और 73.17 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।