नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते भारतीय बाजार में लगातार तेल की कीमतें कम होती जा रही है। मंगलवार 24 जुलाई 2018 को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई। मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती हुई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 07 पैसे की कटौती हुई। इस कटौती के बाद यहां पेट्रोल की नई कीमत 76.23 प्रति लीटर हो गई हैं। यदि डीजल की बात करें तो यहां इसमें भी सबसे ज्यादा 10 पैसे की कटौती हुई है। दिल्ली में डीजल अब 67.79 रुपए प्रति लीटर हो गया है।