नर्इ दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ही नहीं बल्कि देश का हर राज्य पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों से परेशान है। पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की से दाम आसमान छू रहे हैं। शायद आपको इस बात की भनक तक नहीं होगी कि पिछले दो हफ्तों से पेट्रोल आैर डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से दिल्ली में आज पेट्रोल आैर डीजल के दाम क्रमशः 73.95 रुपए आैर 62.80 रुपए तक पहुंच गए हैं।
लगातार दो हफ्तों से बढ़ रहे हैं दाम
दिल्ली में 21 मार्च 2018 से ही पेट्रोल की कीमतों में इजाफा जारी है। 21 मार्च 2018 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 72.20 प्रति लीटर थे, लेकिन 3 अप्रैल को यही दाम 73.95 के स्तर पर पहुंच गए हैं। यानी 14 दिन में 1 रुपए 75 पैसे का इजाफा हुआ है। कुछ एेसा ही हाल डीजल का भी है। 21 मार्च को दिल्ली में डीजल के दाम 62.80 रुपए प्रति लीटर थे। वहीं 3 अप्रैल को डीजल के दाम 64.82 रुपए तक आ गए हैं। यानी 14 दिनों में 2 रुपए 2 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो गया है।
पूरे देश में मचा हुआ है हहाकार
अगर बात देश के बाकी शहरों की करें तो मुंबर्इ में पेट्रोल की कीमतें 81 रुपए से अधिक पहुंच गर्इ हैं। मौजूदा समय में मुंबई में पेट्रोल 81.80 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में डीजल के दाम 69.02 रुपए प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 76.66 रुपए आैर चेन्नर्इ में 76.66 रुपए तक पहुंच गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में डीजल की दामों में 0.14 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ 68.38 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। वहीं कोलकाता में डीजल की दामों में 0.13 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ 67.51 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं।
देश के मुख्य शहरों में आज बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम