
Today Petrol diesel price: पांच दिन में पेट्रोल के दाम में 56 पैसे प्रति लीटर की कटौती, डीजल हुआ 93 पैसे सस्ता
नई दिल्ली। ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब देश में चुनाव का मौसम खत्म हो जाए और पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती का सिलसिला शुरू हो जाए। लेकिन इस बार ऐसा देखने को मिला है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पांच दिनों में पेट्रोल के दाम में 56 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं। आज पांचवें दिन पेट्रोल के दाम 20 पैसे और डीजल की कीमत में 40 पैसे प्रति लीटर कटौती हुई है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती होने से आज आपको कितने दाम चुकाने होंगे। वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती होने के असली कारण क्या हैं।
आज पेट्रोल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 71.30 रुपए प्रति लीटर हो गए है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम 17 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 73.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में पेट्रोल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर कम होने से कीमत 76.98 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर दाम कम होने के बाद दाम 74.08 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
आज पेट्रोल के दाम में कटौती
| महानगर | पेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) | कटौती (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 71.30 | 20 |
| कोलकाता | 73.54 | 17 |
| मुंबई | 76.98 | 18 |
| चेन्नई | 74.08 | 19 |
डीजल की कीमत में 40 पैसे प्रति लीटर की बड़ी कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल की कीमत में 40 पैसे प्रति लीटर की बड़ी कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.76, 67.68 और 68.97 रुप प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में डीजल के दाम में 38 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 67.68 रुपए प्रति लीटर कम हो गए हैं।
आज डीजल की कीमत में कटौती
| महानगर | पेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) | कटौती (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 65.76 | 40 |
| कोलकाता | 67.68 | 38 |
| मुंबई | 68.97 | 40 |
| चेन्नई | 69.58 | 40 |
पांच दिनों में देश के लोगों को मिली बड़ी राहत
पिछले पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बात करें तो देश के चार महानगरों के लोगों को बड़ी राहत मिलती हुई दिखाई दी है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल के दाम में नई दिल्ली के लोगों को 56 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है। वहीं कोलकाता में 38 पैसे प्रति लीट कम किए हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल 49 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं चेन्नई में 51 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। अगर बात डीजल की करें तो सबसे ज्यादा दाम 93 पैसे प्रति लीटर नई दिल्ली में कम हुए हैं। उसके बाद चेन्नई में 92 पैसे और मुंबई में 91 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। सबसे कम कटौती 77 पैसे प्रति लीटर कोलकाता में कम हुए हैं।
पांच दिन में पेट्रोल और डीजल हुए इतने सस्ते
| महानगर | पेट्रोल (पैसे प्रति लीटर में) | डीजल (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 56 | 93 |
| कोलकाता | 38 | 77 |
| मुंबई | 49 | 91 |
| चेन्नई | 51 | 92 |
क्रूड ऑयल के दाम में कटौती
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले 10 दिनों में ब्रेंट क्रूड का भाव 10 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा टूटा है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के सबसे सक्रिय वायदा सौदे का भाव 20 मई को 71.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था, जो बीते सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को लुढ़ककर 61.64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल के दाम में कटौती होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
03 Jun 2019 11:27 am
Published on:
03 Jun 2019 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allबाजार
कारोबार
ट्रेंडिंग
