नर्इ दिल्ली। पेट्रोल कंपनियों ने आज देश की जनता को मामूली राहत देते हुए पेट्रोल के दामों में कटौती की है। वहीं डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है। पेट्रोल के दामों में 12 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गर्इ है। इससे पहले पेट्रोल के दाम में पांच दिन पहले 15 जून को कटौती की गर्इ थी। वहीं डीजल में कटौती तीन दिन पहले की गर्इ थी।
पेट्रोल के दाम हुए कम
आर्इआेसीएल की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल के दामों में मामूली कटौती के साथ राहत देने की कोशिश की गर्इ है। अगर महानगरों की बात करें तो आज 12 पैसे तक कम हुए। नर्इ दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ। जिसकी वजह से पेट्रोल के दाम राजधानी में 76.27 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे की कटौती की गर्इ है। जिससे वहां पेट्रोल के दाम 78.94 रुपए प्रति लीटर हो गए। चेन्नर्इ में भी 8 पैसे कटौती के साथ पेट्रोल की कीमत 79.16 रुपए प्रति लीटर हो गए। सबसे ज्यादा मुंबर्इ में कम हुए हैं। वहां 12 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिससे मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम 79.16 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं।
12 पैसे तक कम हुए दाम