31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold के रेट में उछाल, फिर भी ऑल टाइम हाई से 8500 रुपए सस्ता

    आज शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 47951 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई। वहीं यह रेट आज सुबह 48006 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 13 Jul 2021, 7:17 PM IST

gold rate today

नई दिल्ली। मंगलवार का दिन सोना खरीदारों के लिए खराब तो निवेशकों के लिए अच्छी रही। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इससे 24 कैरेट वाले सोने का दाम 48006 रुपए तक पहुंच गए। जबकि सोमवार को सोने की कीमतें नीचे आई थी। इसके बावजूद आज भी ऑल टाइम हाई सोना 8500 रुपए सस्ता दामों पर बिका।

Read More: Sovereign Gold Bond Scheme: सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका, लास्ट डेट 16 जुलाई

ऑलटाइम हाई रेट 56,200

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी सोने के रेट के अनुसार आज शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 47951 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई। वहीं यह रेट आज सुबह 48006 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इस प्रकार आज सोने की कीमत सुबह की तुलना में शाम को 55 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वहीं अगर पिछले दिन यानी सोमवार के रेट से तुलना की जाए तो 105 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है। इस लिहाज से गोल्ड का रेट अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 8,249 रुपए प्रति 10 ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।

शेष कैरेट वाले सोने के रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 160 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47814 रुपए और 22 कैरेट वाला सोना 146 रुपए महंगा होकर 43973 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 120 रुपए महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36005 रु पर आ गया। 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 94 रुपए की तेजी के साथ 28084 रु पर पहुंच गया।

चांदी में 320 रुपए का उछाल

दूसरी तरफ मंगलवार को चांदी का रेट 68905 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट पिछले दिन यानी सोमवार को 68585 रुपए प्रति किलोग्राम था। इस प्रकार चांदी में आज 320 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई।

Read More: बिना जोखिम लिए पैसा कमाना चाहते हैं तो SBI में खुलवाएं सेविंग प्लस अकाउंट, ज्यादा मिलेगा ब्याज