21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

बांबे स्टाॅक एक्सचेंज जब बंद हुआ तो सूचकांक 36,265.93 अंकों के साथ बंद हुअा

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jul 11, 2018

Share market

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

नर्इ दिल्ली। तीन दिन में पहली बार आज निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ है। आंकड़ों की मानें तो आज सुबह सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ खुले थे। सेंसेक्स ने हैट्रिक लगाते हुए लगातर तीसरे दिन 36 हजार के आंकड़ें को पार किया था। आइए आपको भी बताते हैं कि आज दोनों बाजार किन अंकों में बंद हुआ।

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स
पहले बात करते हैं बीएसर्इ की। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज जब बंद हुआ तो सूचकांक 36,265.93 अंकों के साथ बंद हुअा। जबकि 0.07 फीसदी के साथ्सा 26.31 अंकों की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जानकारों की मानें तो सेंसेक्स के 36 हजार की आेर दौड़ने से कंपनियों को काफी फायदा होगा। इससे पहले सुबह सेंसेक्स 36,312.96 अंकों के साथ खुला था।
ये भी पढ़ेंः- सेंसेक्स ने लगार्इ हैट्रिक, लगातार तीसरे दिन 36 हजार के पार खुला बाजार
निफ्टी में मामूली गिरावट के साथ बंद
वहीं दूसरी आेर निफ्टी में मामूली गिरावट देखने को मिली। वैसे आज उम्मीद जतार्इ जा रही थी कि निफ्टी का कारोबार 11 हजार को पार कर जाएगा। लेकिन एेसा नहीं हो सका। कुछ अंकों की गिरावट के साथ हो गया। आंकड़ों के अनुसार जब निफ्टी का कारोबार बंद हुआ तो 10,945.85 अंक पर था। जिसमें 1.40 अंकों की गिरावट देखने को मिली। इससे पहले सुबह जब निफ्टी खुला था 10,956.40 अंकों पर ट्रेड हो रहा था।

बढ़त के साथ खुले थे बाजार
देश के शेयर बाजार में बुधवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.42 बजे 73.78 अंकों की मजबूती के साथ 36,306.96 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 21.40 अंकों की बढ़त के साथ 10,968.65 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 59.64 अंकों की मजबूती के साथ 36299.26 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.15 अंकों की बढ़त के साथ 10,956.40 पर खुला।