7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन के दूसरे सोमवार को झूमा बाजार, सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों को फायदा

शेयर बाजार में भगवान शिव की कृपा पूरी तरह से बरस रही है। सावन के दूसरे सोमवर के दिन के दिन शेयर बाजार जमकर झूमा। जहां सेंसेक्स को करीब 136 अंकों का फायदा हुआ। वहीं दूसरी आेर निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 6 Aug 2018, 4:16 PM IST

Sensex

सावन के दूसरे सोमवार को झूमा बाजार, सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों को फायदा

नर्इ दिल्ली। शेयर बाजार में भगवान शिव की कृपा पूरी तरह से बरस रही है। सावन के दूसरे सोमवर के दिन के दिन शेयर बाजार जमकर झूमा। जहां सेंसेक्स को करीब 136 अंकों का फायदा हुआ। वहीं दूसरी आेर निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिली। इससे पहले सुबह भी सेंसेक्स आैर निफ्टी भी बढ़त के साथ खुले थे।

पहले बात सेंसेक्स की
पहले बात सेंसेक्स की करें तो आज सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। आंकड़ों की मानें तो आज सेंसेक्स 37691.89 पर बंद हुआ। सेंसेक्स जब बंद हुआ तो सेंसेक्स को 135.73 अंकों की बढ़त थी। जानकारों की मानें तो कंपनियों के पहली तिमाही के रिजल्ट पाॅजिटिव आने के कारण सेंसेक्स भी जोर पकड़े हुए हैं। इससे पहले सुबह जब सेंसेक्स खुला था तो सेंसेक्स 37,801.78 अंकों पर खुला था। तब 104.47 अंकों की बढ़त के साथ आगे बढ़ रहा था।

सेंसेक्स की फायदे आैर नुकसान वाली कंपनियां
अगर सेंसेक्स की फायदे वाली कंपनियों की बात करें तो इसमें एक्सिस बैंक 3.92 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक3.25 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3.13 फीसदी, भारती एयरटेल 2.62 फीसदी आैर कोल इंडिया 1.56 फीसदी के साथ बढ़त पर थे। अगर नुकसान वाली कंपनियों की बात करें तो कोटक महिन्द्रा बैंक 1.67 फीसदी, हिंदुस्तान यूनीलीवर 1.56 फीसदी,
सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 1.50 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.12 फीसदी आैर आईटीसी 1.07 फीसदी नुकसान के साथ बंद हुए हैं।

निफ्टी में भी झूमा
वहीं बात नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज की करें तो निफ्टी में भी बढ़त के साथ बंद हुआ। आंकड़ों की मानें तो निफ्टी 11,387.10 अंकों के साथ बंद हुआ। निफ्टी जब बंद हुआ तो वो 26.30 अंकों की बढ़त थी। इससे पहले सुबह जब निफ्टी खुला था तो निफ्टी बढ़त के साथ। निफ्टी लगभग इसी समय 20.25 अंकों की बढ़त के साथ 11,381.05 पर कारोबार करते देखे गया था।

निफ्टी की फायदे आैर नुकसान वाली कंपनियां
अगर निफ्टी की फायदे वाली कंपनियों की बात करें तो उसमें एक्सिस बैंक3.84 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 3.15 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2.96 फीसदी, भारती एयरटेल 2.62 फीसदी आैर यूपीएल 2.34 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं नुकसान वाली कंपनियों की बात करें तो गेल इंडिया 2.65 फीसदी, डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज 1.87 फीसदी, कोटक महिन्द्रा बैंक -1.81 फीसदी, हिंदुस्तान यूनीलीवर 1.80 फीसदी आैर सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 1.68 के नुकसान के साथ बंद हुए।