31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 साल में पहली बार, सेंसेक्स गया 1000 के पार, निफ्टी में 350 अंकों की तेजी

सेंसेक्स 685.96 अंकों की बढ़त के साथ 38616.73 अंकों पर निफ्टी 202.90 अंकों की तेजी के साथ 11610.05 अंकों पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 4 फीसदी की बढ़त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 20 May 2019, 1:51 PM IST

Sensex

एग्जिट पोल में एनडीए की जीत से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी 11,700 कग तक पहुंचा

नई दिल्ली। एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनते देख शेयर बाजार में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है। माैजूदा समय में सेंसेक्स 1200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 50 में भी 350 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले आज शेयर बाजार 900 अंकों की तेजी के साथ खुला था। वहीं निफ्टी भी मे 11,700 अंकों की तेजी दिखने को मिल रही थी।

सेंसेक्स में जबरदस्त तेजी
एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एडीए सरकार बनते देख निवेशकों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। जहां बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में मौजूदा समय में 1213.56 अंकों की बढ़त के साथ 39144.33 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 360 अंकों की तेजी के साथ 39144.33 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। बीएसई मिडकैप और बीएसई मिडकैप दोनों में भारी खरीदारी देखने को मिल रही है। जहां बीएसई स्मॉलकैप 278.49 और बीएसई मिडकैप 324.10 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है।

बैंक निफ्टी में 3 फीसदी की तेजी
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। पहले बैंकिंग सेक्टर की करें तो बैंक निफ्टी 737.10 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर बैंक एक्सचेंज 886.27 अंकों पर कारोबार कर रहा है। ऑटो सेक्टर 449.44, कैपिटल गुड्स 600.10, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 530.89, एफएमसीजी 99.41, हेल्थकेयर 84.15, तेल और गैस 435.57, मेटल 228.04, पीएसयू 227.37 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर आईटी और टेक सेक्टर में गिरावट दिखाई दी। आईटी 52.95 और टेक सेक्टर में 12.33 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है।

रिलायंस के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी
अगर बात शेयरों की करें तो मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अडानी इंटरप्राइजेस के शेयरों में 11.74 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। रिलायंस पॉवर के शेयरों में 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। एसबीआई के शेयरों में 6.69 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.