1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market Opening: 50 अंकों की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 3 फीसदी का उछाल

सेंसेक्स 37,922 अंकों पर कर रहा है कारोबार निफ्टी 11,288 अंकों पर चल रहा है सपाट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 29 Jul 2019, 9:50 AM IST

Share market closed

Stock Market Closed on Red Mark Due to Decline in Banking Sector

नई दिल्ली। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार ( share market ) में बढ़त देखने को मिल रही है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज ( Bombay Stock Exchange ) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ( sensex ) मौजूदा समय में 28.12 अंकों की बढ़त के साथ 37,910.91 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर निफ्टी हल्के दबाव में नजर आ रहा है। जिसकी वजह से इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौजूदा समय में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( National Stock Exchange ) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) 4.95 अंकों की कमजोरी के साथ 11,279.35 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिख रहा है। बाजार के शुरुआती कारोबार में आईसीआईसीआई बैंक ( icici bank ) के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही थी। बीएसई स्मॉलकैप 79.76 अंक और बीएसई मिडकैप 26.01 अंकों की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी और आम्रपाली ने मिलकर की फंड की हेराफेरी

ऑटो मेटल सेक्टर में बड़ी गिरावट
ऑटो सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आंकड़ों की माने तो मौजूदा समय में ऑटो सेक्टर में 382.43 अंकों की गिरावट है। वहीं मेटल सेक्टर में 136 अंकों की कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यरेबल्स 72.59, ऑयल गैस 85.45 अंक, कैपिटल गुड्स 83.75 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं आईटी और बैंकिंग सेक्टर में बढ़त देखने को मिल रही है। आईटी 183.66 और बैंक एक्सचेंज 149.69 अंकों की बढ़त है।

यह भी पढ़ेंः-सर्राफा बाजार को रहेगा फेड के फैसले का इंतजार, बना रह सकता है पीली धातु पर दबाव

आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त
आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बए़त देखपने को मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, विप्रो, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में करीब 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं हीरो मोटर्स, बजाज ऑटो और ईकर मोटर्स के शेयरों में 3 और उससे ज्यादा की गिरावट है। जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में 2.36 फीसदी की गिरावाट है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.