गिरावट के साथ खुला बाजार
निवेशकों की कमजोर धारणा के कारण सेंसेक्स 6.13 अंक की गिरावट में 36,277.12 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 36,291.81 अंक के उच्चतम और 35,993.41 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.69 फीसदी की गिरावट में 36,033.73 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 22 के शेयरों के भाव लुढ़क गये। निफ्टी की शुरुआत हालांकि आज 9.55 अंक की बढ़त में 11,120.85 अंक पर हुई। कारोबार के दौरान यह 11,121.10 अंक के उच्चतम स्तर को छूता हुआ 11,033.90 अंक के निचले स्तर तक लुढ़का और अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.71 फीसदी की गिरावट में 11,049.65 अंक पर बंद हुआ।