26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market Closing: बीजेपी को बहुमत न मिलने से निराश हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी गिरकर बंद

सेंसेक्स 13 अंकों की गिरावट के साथ 35543 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 5 अंक लुढ़ककर 10,801 के स्तर पर बंद हुआ।
2 min read
Google source verification
Share Market

मुंबर्इ। आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बढ़त गवांते ही शेयर बाजार दिनभर के अपने उच्चतम स्तर पर टूटना शुरू कर दिया। सरकार बनने की अनिश्चितता के बीच आज सेंसेक्स 430 अंक टूटकर 35561 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी में भी 119 अंकों की गिरावट देखने को मिली। आज दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 13 अंकों की गिरावट के साथ 35543 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 5 अंक लुढ़ककर 10,801 के स्तर पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 35514 के निचले स्तर पर अौर 35991 के उच्चतम स्तर काे छुआ।


आज अधिकतर सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। वहीं केवल आर्इटी सेक्टर आैर मेटल सेक्टर ही आज के कारोबार को हरे निशान पर बंद करने में सफल रहे। सबसे अधिक बिकवाली आॅटो सेक्टर में देखने को मिली। हालांकि बैंक निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 1 अंक की गिरावट के बाद 26474 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप आैर स्माॅलकैप इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।


हेवीवेट शेयरों को हाल

आज शीर्ष फायदेवाले शेयरों में आइडिया सेल्यूलर, टाटा स्टील, पावर ग्रिड काॅर्पोरेशन आॅफ इंडिया आैर बजार फाइनेंस रहे। इनमें 2.01 से 2.61 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जबकि शीर्ष नुकसान वाले शेयरों की बात करें तो इसमें टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया आैर गेल इंडिया शामिल हैं। इन शेयरों में -1.38 फीसदी से -4.17 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

कैसा रहा था सुबह का कारोबार

आज सुबह शेयर बाजार की शरूआत सपाट स्तर पर हुर्इ थी लेकिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शरूआती रूझान जैसे ही अाने शुरू, शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 434 अंकों की तेजी के साथ 35,991 के स्तर पर पहुंच गया। इसी समय निफ्टी भी 120 अंकों की छलांग लगाकर 10,996 के स्तर पर पहुंच गया था। दिनभर के कारोबार के दौरान मिडकैप आैर स्माॅलकैप के शेयरों में भी अच्छी कारोबार देखने को मिला। वहीं सभी सेक्टोरियल इंडेक्स भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग