दिग्गज शेयरों पर नजर डालें तो इसमें टाटा स्टील, जी एंटरटेनमेंट, कोटक महिंद्रा, एनटीपीसी, टाइटन कंपनी, एचडीएफएसी और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। इनमें 1.06 फीसदी से लेकर 5.16 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो इसमें आज इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, यस बैंक, यूपीएल, अडानी पोट्र्स एंड एसईजेड, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और भारती एयरटेल के स्टॉक्स में रही। इनमें 1.68 फीसदी से लेकर 4.89 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली।