1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market Today: बाजार पर कोरोना और विरोध प्रदर्शन का कहर, 40,000 के नीचे आया सेंसेक्स

जानकारों की माने तो नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे विरोध प्रदर्शन के उग्र रूप लेने और देश की राजधानी दिल्ली में हिंसा की घटनाएं होने से भी घरेलू बाजार में कारोबारी रुझान पर असर पड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 26 Feb 2020, 12:18 PM IST

Share Market

Share Market Opening: लाल निशान में कारोबार

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों और घरेलू कारकों और दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते बुधवार को भी घरेलू शेयर बाजार में गिरावट जारी रही। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लुढ़ककर 40,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया और निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। चीन समेत अन्य देशों में कोरोना वायरस के कहर छाने के कारण विदेशी बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

40,000 के नीचे सेंसेक्स

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.32 बजे पिछले सत्र से 278.04 अंकों की गिरावट के साथ 40,003.16 पर बना हुआ था जबकि इससे पहले सेंसेक्स कमजोरी के साथ 40,194.89 पर खुलने के बाद 39,888.17 तक लुढ़का। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले 84.60 अंकों की गिरावट के साथ 11,713.30 पर कारोबार कर रहा था जबकि इससे पहले निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले कमजोरी के साथ 11,738.55 पर खुला और 11,679.55 तक लुढ़का।

विरोध प्रदर्शन का भी असर

बाजार के जानकारों की माने तो नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे विरोध प्रदर्शन के उग्र रूप लेने और देश की राजधानी दिल्ली में हिंसा की घटनाएं होने से भी घरेलू बाजार में कारोबारी रुझान पर असर पड़ा है।

लाल निशान में अधिकतर इंडेक्स

बुधवार के शुरुआती कारोबार में निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में हैं। निफ्टी के फार्मा इंडेक्स में 0.65 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.50 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 0.91 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा मेटल इंडेक्स में 1.22 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.99 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं, बैंकिंग शेयरों में गिरावट दिख रही है। वही बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें 0.55 फीसदी की कमजोरी देखी गई।