31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market Opening: शुरूआती बढ़त के बाद लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 11300 से नीचे

Share Market Opening: आज बुधवार को Share Market में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। जहां Sensex करीब 100 अंक लुढ़का हुआ है। वहीं Nify 50 भी 11300 से नीचे कारोबार कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 24 Jul 2019, 10:14 AM IST

Share market closed

Stock Market Closed on Red Mark Due to Decline in Banking Sector

नई दिल्ली। आज बुधवार को शेयर बाजार ( Share Market ) एक बार फिर से बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है। सेंसेक्स ( sensex ) जहां 87 अंकों की गिरावट के साथ 37,896.18 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 ( nifty 50 ) करीब 70 दिनों के बाद 11300 के नीचे के स्तर पर यानी 11,287.70 कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि आज जब 9 बजकर 15 मिनट पर मार्केट खुला तो सेंसेक्स 50 अंकों की बढ़त के साथ खुला था, वहीं निफ्टी 11350 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ेंः-एक दिन की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम में फिर स्थिर, डीजल की कीमत में स्थिरता जारी

सेक्टोरल इंडेक्स में भारी गिरावट
अगर बात सेक्टोरल इंडेक्स की करें तो भारी गिरावट देखने को मिल रही है। खासकर ऑटो सेक्टर और कंज्यूमर सेक्टर में बड़ी गिरावट है। ऑटो सेक्टर में 210.62 और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 244.22 अंकों की गिरावट है। बैंक एक्सचेंज 116.29 और बैंक निफ्टी 81.30 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। कैपिटल गुड्स 97.70, मेटल 149.20, तेल और गैस 207.78 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों की बात करें तो दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है। खासकर मिडकैप कंपनियों में 136 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं स्मॉलकैप कंपनियों में 48.89 अंकों की गिरावट है।

यह भी पढ़ेंः-एक अगस्त से हुंडई मोटर इंडिया बढ़ा सकती है कारों की कीमत, ईडी की आम्रपाली पर बड़ी कार्रवाई, जानें सबकुछ बस एक क्लिक में…

ऑयल कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट
वहीं पहले बात गिरावट वाले शेयरों की करें तो बीपीसीएल के शेयरों में 3.16 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर वेद लिमिटेड के शेयरों में 2.17 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.97, ईकर मोटर्स 1.91 फीसदी और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 1.70 फीसदी की गिरावट है। बढ़त वाले शेयरों में एचडीएफसी 1.65 फीसदी, यस बैंक 1.60 फीसदी, एलटी 1.10 फीसदी, जी लिमिटेड 0.91, हिंदुस्तान यूनीलीवर 0.71 फीसदी की बढ़त बनाए हुए हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.