09:15 बजे - इस सप्ताह शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुर्इ है। हालांकि निफ्टी 10800 के स्तर पर बने रहने में एक बार फिर कामयाब रहा है। 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 17 अंक फिसलकर 35762 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 8 अंक की गिरावट के साथ 10813 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज इंफोसिस, ल्यूपिन, इंडसइंड बैंक, वेदांता के स्टाॅक्स में तेजी देखने को मिल रही है जबकि डाॅ रेड्डीज लैब्स, टाटा मोटर्स, आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, येस बैंक आैर एसबीआर्इ के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आॅटो, एनर्जी, इंफ्रा के स्टाॅक्स कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं वहीं आर्इटी, मेटल आैर फार्मा सेक्टर में बढ़त देखने को मिल रही है।