8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBI बैठक के फैसले से पहले तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 317 अंक उछला सेंसेक्स

अंतिम सत्र में सेंसेक्स 317 अंक यानी 0.09 फीसदी चढ़कर 35774 के स्तर पर व निफ्टी 81 अंक यानी 0.76 फीसदी चढ़कर 10,763 के स्तर पर बंद हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 19 Nov 2018, 4:44 PM IST

Share Market

RBI बैठक के फैसले से पहले तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 317 अंक उछला सेंसेक्स

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गर्इ। बीएसर्इ का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के साथ व एनएसर्इ निफ्टी 10,750 अंक के साथ बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार के बाद अंतिम सत्र में सेंसेक्स 317 अंक यानी 0.09 फीसदी चढ़कर 35774 के स्तर पर व निफ्टी 81 अंक यानी 0.76 फीसदी चढ़कर 10,763 के स्तर पर बंद हुआ। आॅटोमोबाइल, कंज्म्पशन, एनर्जी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आर्इटी, मेटल व फार्मा सेक्टर में जाेरदार खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप में 0.5 फीसदी की बढ़ते देखने को मिली।


बीएसर्इ का मिडकैप व स्माॅलकैप इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा। बीएसर्इ का मिडकैप इंडेक्स 52 अंक चढ़कर 15049 के स्तर पर आैर स्माॅलकैप इंडेक्स 53 अंक चढ़कर 14538 के स्तर पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स की बात करें तो इसमें भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इसमें भी 84 अंकों की बढ़त दर्ज की जिसके बाद यह 17592 के स्तर पर बंद हाेने में कामयाब रहा।


सेक्टोरिलय इंडेेक्स में एफएमसीजी, रियल्टी, फार्मा, मेटल, मीडिया, आर्इटी, आॅटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स व पावर सेक्टर में पूरे दिन लिवाली का माहौल देखने को मिला। हालांकि पीएसयू बैंकों में हल्का दबाव देखने को मिला। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें 0.25 फीसदी की बढ़त देखी गर्इ जिसके बाद यह 26,301 के स्तर पर बंद हुआ।


सोमवार को पूरे दिन के कारोबार के बाद दिग्गज शेयरों में यस बैंक, आर्इटीसी, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा व वेदांता के स्टाॅक्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें 6.7 से 2.2 फीसदी की उछाल दर्ज किया गया। जबकि गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो इसमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, गेल, बजाज फाइनेंस, आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक, आेएनजीसी, एसबीआर्इ, एनटीपीसी व एशियन पेन्ट्स के शेयर शामिल हैं। इनमें 4.2 फीसदी से लेकर 0.7 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गर्इ।