आज सेक्टोरियल इंडेक्स में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ऑटो, बीएसई हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा सभी शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बीएसई एफएमसीजी, आईटी, मेटल, पीएसयू और टेक के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है, जिसके कारण यह सभी शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।