नई दिल्ली। जुलाई महीने से शेयर बाजार में बेतहाशा तेजी देखने को मिल रही है। जिनमें योगदान रिलायंस, टीसीएस, एचडीएफसी, आदि बड़े शेयरों का तो रहा ही है, साथ ही उन छोटे शेयरों का भी बड़ा सहयोग देखने को मिला है, जिनकी वजह से शेयर बाजार का टेंपो लगातार बना रहा। जब पत्रिका ने उन छोटे शेयरों को देखा तो उनमें 140 दिन यानी जुलाई से 20 नवंबर 2020 तक 1200 फीसदी तक का रिटर्न देखने को मिला। हमने उन शेयरों को एनालाइज किया जिनकी कीमत 30 जून को 20 रुपए से भी कम थी, जिसके बाद उनमें जबरदस्त तेजी देखने को मिली।