31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market Opening: शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, 70 दिन के निचले स्तर पर निफ्टी

Share Market Opening: आज शेयर बाजार में शुरुआत से ही काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 70 और 35 अंकों की गिरावट के साथ सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 26 Jul 2019, 10:51 AM IST

share market

मोदी सरकार के आने से बाजार में आई तेजी, Sensex 623 और Nifty 187 अंक उछल कर हुआ बंद

नई दिल्ली। आज यानी 26 जुलाई 2019 को शेयर बाजार ( share market ) में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है। कभी मार्केट हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। कभी लाल निशान पर। बांबे स्टॉक एक्सचेंज ( Bombay Stock Exchange ) के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ( Sensex ) 71.22 अंकों की बढ़त के साथ 37,759.76 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( National Stock Exchange ) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) 17.10 अंकों की गिरावट के साथ 11,235.05 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। खास बात ये है कि निफ्टी 70 दिनों के निचले स्तर पर आ गया है।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती, डीजल के दाम स्थिर

70 दिनों निचले स्तर पर निफ्टी
शुक्रवार को निफ्टी करीब 18 अंकों की गिरावट के साथ 11232 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सेंसेक्स अपने 11,210.05 अंकों पर चला गया था। इससे पहले 16 मई 2019 को निफ्टी 11,257.10 अंकों पर बंद हुआ था। जानकारों की मानें तो आज निफ्टी 11250 अंकों के स्तर या उसके आसपास रहकर ही बंद हो सकता है। वहीं सेंसेक्स भी करीब 70 दिनों के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सेंसेक्स आज अपने सबसे निचले स्तर 37,690.47 अंकों पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ेंः-आम्रपाली ग्रुप से लेकर नोकिया 8.2 फोन की लॉन्चिंग तक जानें सब, बस एक क्लिक में…

ऑयल सेक्टर में गिरावट
शुक्रवार को सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। गैस एवं ऑयल सेक्टर 176.21 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कैपिटल गुड्स 85.93, मेटल 84.07 और पीएसयू 50.52 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। बढ़त वाले सेक्टर्स की बात करें तो बैंक एक्सचेंज और निफ्टी क्रमश: 109.57 और 90.75 अंकों की बढ़त के साथ हैं। फार्मा और आईटी सेक्टर में बढ़त देखने को मिल रही है। फार्मा 203.84 और आईटी सेक्टर 118.98 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-Wave Group: भाई और बेटे में बंटेगा पोंटी चड्ढा का 15 हजार करोड़ रुपए का साम्राज्य

यस बैंक और बजाज के शेयरों में मजबूती
वहीं बात बढ़त वाले शेयरों की करें तो यस बैंक और बजाज के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। यस बैंक 4.56 फीसदी, बजाज फाइनेंस 4.12 फीसदी, बजाज फिनसर्व 3.33, इंफ्राटेल 2.54 और टाटा मोटर्स 2.36 फीसदी की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आईओसीएल और भारती एयरटेल के शेयरों में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वेद लिमिटेड 2.42 फीसदी की बढ़त और टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.