
अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोना 75 रुपए महंगा, चांदी 70 रुपए सस्ती
नई दिल्ली। अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोना महंगा हुआ है, वहीं चांदी के दाम में कटौती देखने को मिली है। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के दाम में रही तेजी के बावजूद अक्षय तृतीया से पहले सर्राफा कारोबारियों के स्टॉक बढाने के लिए की गई खरीदारी से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 75 रुपए चमककर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। हालांकि औद्योगिक मांग सुस्त रहने से चांदी की कीमत 70 रुपए लुढ़कर 38,130 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
इंटरनेशनल लेवल पर सोना
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, आज सोना हाजिर 3.25 डॉलर की बढ़त में 1,282.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.60 डॉलर चढ़कर 1,282.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सात मई को अक्षय तृतीया से पहले सर्राफा कारोबारियों ने अपनी खरीद बढ़ा दी है जिससे स्थानीय बाजार में पीली धातु के दाम बढ़े हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चाँदी हाजिर 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 14.83 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
स्थानीय स्तर पर सोना महंगा और चांदी सस्ती
वैश्विक दबाव के बावजूद सोने की स्थानीय मांग में रही तेजी से सोना स्टैंडर्ड 75 रुपए महंगा होकर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 32,550 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी में गिरावट रही। चांदी हाजिर 70 रुपए की गिरावट में 38,130 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 315 रुपए चढ़कर 37,290 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए की तेजी में क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर बिके।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,720
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,550
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,130
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,290
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
06 May 2019 03:40 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
