1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आम जनता को मिली राहत, जानिए अपने शहर के दाम

शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आम जनता को बड़ी राहत मिली शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 11 May 2019, 8:30 AM IST

petrol

शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आम जनता को मिली राहत, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel ) की कीमतों में आम जनता को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। mypetrolprice.com से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 0.48 पैसे की गिरावट देखने को मिली हैं। वहीं डीजल की कीमतों में 0.19 पैसे की कटौती देखने को मिली है। शुक्रवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। बीते दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में साफ देखने को मिल रहा है।


जानिए अपने शहर में पेट्रोल के दाम

गुरुवार और शुक्रवार को भी पेट्रोल की कीमतों में कटौती देखने को मिली थी। शनिवार की गिरावट के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 48 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है, जिसके बाद आज दिल्ली में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 72.15 पैसे चुकाने होंगे। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतों में आज 50 पैसे की गिरावट आई है, जिसके बाद यहां आपको 77.73 रुपए देने होंगे। कोलकाता में आज पेट्रोल का भाव 50 पैसे प्रति लीटर घटकर 74.68 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। वहीं, चेन्नईवासियों को आज एक लीटर पेट्रोल के लिए कुल 74.87 रुपए खर्च करने होंगे।


ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 छठा चरण: 189 अपराधी, 311 करोड़पति, कुछ ऐसे उम्मीदवारों को डालेंगे वोट


डीजल की कीमतों में हुई कटौती

शनिवार को डीजल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद देश के चार प्रमुख महानगरों में 19 पैसे से लेकर 23 पैसे तक की कटौती देखने को मिली है। देश की राजधानी की बात करें तो यहां डीजल की कीमतों में 19 पैसे की कटौती देखने को मिली है, जिसके बाद दिल्ली में डीजल के लिए आपको 66.28 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। मुंबई और चेन्नई में आज डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती देखने को मिली है, जिसके बाद देश की आर्थिक राजधानी यानी मुंबई में आपको डीजल के लिए 69.42 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे और चेन्नई में आपको एक लीटर के लिए 70.23 रुपए चुकाने होंगे। कोलकाता की बात करें तो इसमें भी आज 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है, जिसके बाद आज यहां डीजल का नया भाव 68.01 रुपए प्रति लीटर है।






























शहरपेट्रोल ( रुपए प्रति लीटर)डीजल ( रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली72.1566.28
मुंबई77.7369.42
कोलकाता74.1868.01
चेन्नई74.8770.23

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.