26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में वृद्घि जारी, राहत की कोर्इ संभावना नहीं

आज देश में पेट्रोल पर अधिकतम 17 पैसे आैर डीजल पर अधिकतक 20 पैसे प्रति दाम बढ़ाए गए।
2 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Sep 04, 2018

Petrol-diesel price

पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में वृद्घि जारी, राहत की कोर्इ संभावना नहीं

नर्इ दिल्ली। देश में पेट्रोल आैर डीजल के दामों में लगातार वृद्घि जारी है। अभी इसमें किसी भी तरह की कोर्इ राहत की संभावना नजर नहीं आ रही है। पेट्रोलिसम मंत्रालय साफ कर चुका है कि दाम बाहरी कारको की वजह बढ़ रहे हैं। एेसे में वो कुछ भी करने में समक्ष नहीं है। अगर आज की बात करें तो कीमत बढ़ने में राहत सिर्फ इतनी है कि दाम बढ़े हैं। जबकि मंगलवार को 42 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़े थे। जबकि आज पेट्रोल पर अधिकतम 17 पैसे आैर डीजल पर 20 पैसे की बढ़ोतरी हुर्इ है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल आैर डीजल के दाम कितने बढ़े हैं…

20 पैसे तक बढ़े दाम
आज देश में डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े हैं। आर्इअोसीएल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गर्इ। जिसके बाद आज दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 71.34 रुपए प्रति लीटर आैर 74.19 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुर्इ है। जिसके बाद से दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमशः 75.74 रुपए प्रति लीटर अाैर 75.39 रुपए प्रति लीटर हो गर्इ है।

17 पैसे बढ़े पेट्रोल के दाम
वहीं बात पेट्रोल की करें तो आज नर्इ दिल्ली कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 79.31, 82.22 आैर 86.72 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं बात चेन्नर्इ की करें तो आज वहां पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे की बढ़ोतरी की गर्इ, जिसके बाद वहां पर पेट्रोल के दाम 82.41 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं।

पिछले 34 दिनों में बढ़ गए इतने दाम
अगर पिछले 34 दिनों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो आर्इआेसीएल वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में डीजल के दामों में अधिकतम 3.77 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। महानगरों की बात की जाए तो नर्इ दिल्ली में डीजल में अब तक 3.52 रुपए प्रति लीटर आैर पेट्रोल में 3 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ चुके हैं। वहीं कोलकाता में डीजल में 3.61 आैर पेट्रोल में 3.02 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़े हैं। वहीं बात मुंबर्इ की करें तो डीजल में 3.65 आैर पेट्रोल में 2.96 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए जा चुके हैं। चेन्नर्इ में सबसे अधिक डीजल में 3.77 आैर पेट्रोल पर 3.15 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग