31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऐसे करेंगे आवेदन

पहले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बहुत परेशान होना पड़ता था, लेकिन अब बहुत आसान हो गया है।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Mukesh Kumar

Jan 11, 2018

nagar nigam office

application

मथुरा। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना अब बेहद आसान हो गया है। नगर निगम स्थित जन्म-मृत्यु कार्यालय में इसके लिए आवेदन करने के बाद निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रमाण पत्र मिल जाएगा और इसके लिए लोगों को अब इधर-उधर भटकना भी नहीं पड़ेगा।


ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के जन्म-मृत्यु कार्यालय में कार्यरत प्रभारी गोविन्द सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिनके जन्म हॉस्पिटल से है, उनके लिए प्रार्थना पत्र देना पड़ेगा। अगर कोई ऑनलाइन आवेदन करता है तो उसके आवेदन यहां चेक किए जाएंगे। गोविन्द सिंह चौहान ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की फीस की 60 रुपए हैं। जिस तरह से जन्म प्रमाण पत्र बनता है उसी प्रकार मृत्यु प्रमाण पत्र बनता है। दोनों के लिए आईडी प्रूफ देना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें- आगराकी इस बेटी ने दुनिया में किया नाम रोशन, उठाया बड़ा कदम, जिसके लिए सरकार कर रही निरंतर प्रयास


एक साल बाद बनवाने पर देना पड़ता है विलंब शुल्क
गोविन्द सिंह चौहान ने बताया कि प्रार्थी अगर एक साल बाद आवेदन किया है तो उसके लिए 10 रुपए का स्टाम्प लगता है। इसके लिए नगर मजिस्ट्रेट की परमिशन आवश्यक है। 60 रुपए फीस है और 10 रुपए विलंब शुल्क है। तीन दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बन जाता है। सफेद कलर का जो आवेदन पत्र है वो मृत्यु के लिए होता है और जो गुलाबी कलर का है वो जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म है।


अब नहीं लगाने पड़ते दफ्तरों के चक्कर
नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन करने आए राम प्रकाश शर्मा से जब बात की तो उन्होंने बताया कि पहले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बहुत परेशान होना पड़ता था, लेकिन अब बहुत आसान हो गया है। अब ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं।


बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग