21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रज भूमि में रम रहा द ग्रेट खली का मन, मथुरा-आगरा में खोलेंगे अकादमी

-रविवार को फिर लोटे, वृंदावन में किये बांके बिहारी के दर्शन

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Nov 10, 2019

ब्रज भूमि में रम रहा द ग्रेट खली का मन, मथुरा-आगरा में खोलेंगे अकादमी

ब्रज भूमि में रम रहा द ग्रेट खली का मन, मथुरा-आगरा में खोलेंगे अकादमी

मथुरा। दुनिया में अपनी ताकत और मजबूती का लोहा मनवा चुके द ग्रेट खली का मन ब्रज की रज में रम रहा है। शुक्रवार को जन्म भूमि के दर्शन करने के बाद रविवार को वह फिर वापस लौटे और वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किये।

यह भी पढ़ें- BIG BREAKING यूपी की सबसे बड़ी खबर, सात बड़े नेताओं को मायावती ने पार्टी से निकाला, ये है वजह

ब्रज की धरती द ग्रेट खली को खूब पसंद आ रही है। रविवार को वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए। इससे पूर्व शुक्रवार को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन के बाद शनिवार को आगरा का भ्रमण किया। यहां उनकी पत्नी ने ताज का दीदार भी किया था।

यह भी पढ़ें- Ayodhya Verdict पर बोलीं साध्वी ऋतंभरा- ‘देश को अब मिली है सांस्कृतिक आजादी’

द ग्रेट खली इन दिनों ब्रज का भ्रमण कर रहे हैं। मथुरा, आगरा के बाद रविवार को वे वृंदावन पहुंचे। ताजनगरी के भ्रमण के दौरान उन्होंने आगरा को दुनिया का खूबसूरत शहर बताया। जल्द ही आगरा और मथुरा में डब्लूडब्लूएफ की एकेडमी खोलने की बात कही। शनिवार को आगरा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गये थे। इसके बाद देर फिर मथुरा लौटे। खली ने मथुरा और आगरा में अकादमी खोलने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें- Barawafat पर AMU में हजरत अली के हाथ के लिखे पवित्र कुरान के नुस्खे प्रदर्शित

मथुरा का मंगल है गे्रट खली का शिष्य
मथुरा का मंगल गे्रट खली का शिष्य है। वह खली की अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। मथुरा के मंगल ने बताया कि ग्रेट खली की योजना मथुरा और आगरा में भी अकादमी खोलने की है। अगर यहां जमीन मिले और कुछ जरूरी सुविधाएं मिल जाएं तो यहां भी डब्लूडब्लूएफ के अच्छे खिलाडी तैयार किये जा सकते हैं।