5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Love jihad : मथुरा में 15 साल की लड़की को तीन महीने तक घर में कैद करके किया गया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन भी कराया

Love jihad in Mathura : मथुरा में लव जिहाद का नया मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने समुदाय विशेष के युवक पर 15 साल की नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाते हुए तीन महीने तक घर में कैद कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने धर्म परिवर्तन के साथ बेटी से निकाह भी किया है।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

lokesh verma

Jul 04, 2022

love-jihad-rape-of-15-year-old-girl-after-trap-in-love-in-mathura_1.jpg

Love jihad in Mathura : यूपी के मथुरा में लव जिहाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने समुदाय विशेष के एक युवक पर 15 साल की नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाते हुए तीन महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नाबालिग को युवक ने जबरदस्ती अपने घर में रखा और शारीरिक के साथ मानसिक शोषण भी किया। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार ने बेटी के धर्म परिवर्तन का भी आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने बताया जब वह थाना जमुनापार में कार्रवाई को लेकर पहुंचे तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक मौसिम कुरैशी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लव जिहाद का यह मामला मथुरा जिले के थाना जमुनापार क्षेत्र का है। जहां के एक गांव के रहने वाले परिवार ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि समुदाय विशेष के युवक मोसिम कुरैशी ने पहले उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और इसके बाद नाबालिग लड़की को तीन महीने तक घर में कैद करते हुए उससे दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं इस दौरान बेटी का धर्म परिवर्तन कराते हुए उसका शारीरिक और मानसिक शोषण भी किया गया। आरोप है कि जब वह पीड़ित बेटी के साथ केस दर्ज कराने थाना जमुनापार पहुंचे तो पुलिस ने धमकाकर भगा दिया। अब एसएसपी के आदेश पर जमुनापार थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें - नोएडा फिल्म सिटी में नौकरी करने वाली मुंबई की युवती से कई महीने तक रेप

बेटी कानपुर नारी निकेतन भिजवाया

पीड़ित बेटी की मां ने बताया कि आरोपी मौसिम कुरैशी ने बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद बेटी को तीन महीने तक घर में रखा और उसका शोषण किया। जब भी वह बेटी को लेने आरोपी के घर गई तो उसे धमकाकर भगा दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बेटी का धर्म परिवर्तन कराते हुए उससे निकाह किया है। उसने कई बार इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। उनका आरोप है कि मौसिम ने पुलिस के साथ मिलकर बेटी को कानपुर नारी निकेतन भिजवाया है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली से आधे दाम में मिलने वाली शराब की एक बोतल पड़ी पूरे 12 लाख रुपये की

एसएसपी ने चार महीने बाद लिया संज्ञान

बता दें कि करीब चार माह बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मामले का संज्ञान लिया है। एसएसपी ने जमुनापार थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। अब पुलिस ने मौसिम और उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पीड़ित लड़की के बयान भी दर्ज किए गए हैं।